जब 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर शेर के बाड़े में घुस गया शख्स
पंचकूला (उमंग श्योराण) डेराबस्सी स्थित छतबीड़ जू में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खुले शेरों के बाड़े में एक व्यक्ति दीवार फांदकर घुस गया। जिसे शेरों ने मार डाला। मृतक का शव डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी घटना के बाद मौके पर जीरकपुर पुलिस पहुंच चुकी है और वह अपनी कार्रवाई कर रही है। व्यक्ति कहां से आया ? कौन था ? इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी लेने के लिए तहकीकात कर रही है। हालांकि छतबीड़ जू की दीवार लगभग 30 फीट ऊंची है। ऐसे में कैसे एक शख्स इतनी ऊंची दीवार फांदकर जू में घुस गया यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें : केएमपी पर रफ्तार का कहर, हादसे में 2 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस जू में दो शेरों को पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपनाया है। सिद्धू ने 1 साल के 2 लाख रुपए प्रति शेर के हिसाब से दो शेरों को गोद लिया था।