Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

अपने आवास में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहे सीएम मनोहर लाल, खुद करते हैं निराई गुड़ाई

Written by  Arvind Kumar -- June 12th 2021 10:01 AM -- Updated: June 12th 2021 10:05 AM
अपने आवास में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहे सीएम मनोहर लाल, खुद करते हैं निराई गुड़ाई

अपने आवास में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहे सीएम मनोहर लाल, खुद करते हैं निराई गुड़ाई

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में इन दिनों ऑर्गेनिक सब्जियों की खूब पैदावार हो रही है। इनमें खीरा, टमाटर, भिंडी, घीया, तोरई और करेले जैसी सब्जियां बिना किसी खाद और कीटनाशक का प्रयोग किये उगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुबह की शुरुआत इनकी देखरेख के साथ करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर निराई-गुड़ाई का काम भी स्वयं कर लेते हैं। Manohar Lal Khattar appealed to farmer leaders suspend protest amid covid19 spread दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खेती -किसानी से बेहद लगाव है। उनके दिन की शुरुआत खेत खलिहान से ही होती है। खेती के प्रति उनके लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे न केवल खेत में सब्जियों की देखरेख करते हैं, बल्कि अपनी रसोई में पकाने के लिए सब्जियां भी तोड़ कर लाते हैं। [caption id="attachment_505584" align="aligncenter" width="700"] अपने आवास में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहे सीएम मनोहर लाल, खुद करते हैं निराई गुड़ाई[/caption] यह भी पढ़ें– दिल्ली के लिए बहाल हुई हरियाणा रोडवेज की बस सेवा यह भी पढ़ें– अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश [caption id="attachment_505585" align="aligncenter" width="700"] अपने आवास में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा रहे सीएम मनोहर लाल, खुद करते हैं निराई गुड़ाई[/caption] गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान के बेटे हैं और रोहतक जिले के बनियानी गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जहां वे खुद भी खेती करते रहें हैं। उन्होंने कालेज की पढाई के दौरान खूब खेती की है और फसल बेचने के लिए मण्डी में स्वयं जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री होते हुए भी खेती से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ है।


Top News view more...

Latest News view more...