Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

मार्गरेट अल्वा होंगी उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार, इतने दलों ने दिया समर्थन

Written by  Vinod Kumar -- July 17th 2022 06:04 PM
मार्गरेट अल्वा होंगी उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार, इतने दलों ने दिया समर्थन

मार्गरेट अल्वा होंगी उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार, इतने दलों ने दिया समर्थन

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने किया है। उन्होंने कहा कि इस सर्वसम्मत निर्णय के लिए 17 दल शामिल हैं। मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल को 1942 कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मार्गरेट कांग्रेस से जुड़ीं गई थी। चार बार राज्यसभा सांसद और 1999 में वो लोकसभा की सदस्य रह चुकी हैं। अलग-अलग मंत्रालयों की समितियों में भी शामिल रहीं। कांग्रेस ने उन्हें 1975 में पार्टी का महासचिव भी बनाया था। वहीं, बीते कल एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी घोषित किया था। पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में धनखड़ के नाम पर अंतिम मुहर लगी थी। उप राष्ट्रपति के चुनाव 19 जुलाई को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। 6 अगस्त को 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। फिलहाल बीजेपी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत तय मानी जा रही है। उपराष्ट्रपति के चुनाव में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही हिस्सा लेते हैं। इस समय में संसद के दोनों सदनों में 780 सदस्य मौजूद हैं। उप राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती है। बीजेपी के पास 394 सांसद हैं।


Top News view more...

Latest News view more...