Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

प्रवासी श्रमिकों को झूठ बोलकर यूपी से निकाला, हरियाणा सीमा में छोड़ कर भाग गया गाड़ी चालक

Written by  Arvind Kumar -- April 22nd 2020 02:31 PM -- Updated: April 22nd 2020 02:32 PM
प्रवासी श्रमिकों को झूठ बोलकर यूपी से निकाला, हरियाणा सीमा में छोड़ कर भाग गया गाड़ी चालक

प्रवासी श्रमिकों को झूठ बोलकर यूपी से निकाला, हरियाणा सीमा में छोड़ कर भाग गया गाड़ी चालक

बहादुरगढ़। (प्रदीप धनखड़) कोरोना को हराने के लिए देशभर में लॉक डाउन पार्ट 2 जारी है। लॉक डाउन के चलते हजारों लाखों श्रमिक दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं। उन प्रवासी श्रमिकों के लिए शेल्टर होम बनाये गए हैं। बावजूद इसके काफी संख्या में फैक्ट्री और दूसरे संस्थान के मालिक चोरी छिपे श्रमिकों को दूसरे राज्यों की सीमाओं पर छोड़ कर भाग जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बहादुरगढ़ में सामने आया है। यंहा उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले से 27 प्रवासी श्रमिक आये हैं। इन श्रमिकों को फिरोजाबाद जिले के गिरिराज कोल्ड स्टोर के मालिक ने झूठ बोलकर निकाल दिया। सभी श्रमिक जम्मू के रहने वाले हैं। इन्हें कहा गया कि जम्मू छोड़कर आएंगे लेकिन हरियाणा बॉर्डर पर गाड़ी चालक इन्हें छोड़कर भाग गया। पैदल श्रमिक बहादुरगढ़ सीमा तक आये जंहा से पुलिस ने इन्हें शेल्टर होम में भेज दिया। शेल्टर होम में सभी श्रमिकों का मेडिकल जांच भी करवाई गई। बीडीपीओ रामफल ने बताया कि लॉक डाउन तक सबको यहीं रखा जाएगा। इन्हें खाना भी दिया जाएगा और जो लोग काम करना चाहेंगे अनहद काम भी दिलाया जाएगा। वंही पुलिस ने भी श्रमिकों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रमिक भी मजबूर हैं जाना तो अपने घर चाहते हैं लेकिन अब शेल्टर होम पहुंच गए हैं। सवाल उत्तरप्रदेश की सरकार से है जो अपने छात्रों को कोटा से निकाल कर ला सकती है क्या वही सरकार चोरी छिपे अपने यंहा रुके हुए श्रमिकों को निकालने में भी मदद कर रही है।। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...