Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

Written by  Arvind Kumar -- January 19th 2021 09:44 AM
करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही, कैथल में 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्माण की भी रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। [caption id="attachment_467356" align="aligncenter" width="700"]Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति[/caption] हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक कर हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं की स्वीकृति दी। बैठक में रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों की 26 जनवरी की परेड को अकाली दल ने किया समर्थन देने का ऐलान [caption id="attachment_467355" align="aligncenter" width="700"]Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति[/caption] बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। रोहतक की भांति कैथल में भी 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्मित किए जाने के संदर्भ में रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचकूला रेलवे स्टेशन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की भांति विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत, डॉक्टर बोले- वैक्सीन नहीं है वजह [caption id="attachment_467358" align="aligncenter" width="700"]Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति[/caption] रोहतक में एलीवेटीड रेलवे लाइन के नीचे हरियाणा के लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने की अनुमति दी गई है। रोहतक रेलवे स्टेशन के मालगाड़ियों के शेड को लाहली स्थानांतरित किए जाने के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके अलावा भिवानी से हरिद्वार जाने वाली सवारी रेलगाड़ी का कलानौर में हाल्ट के लिए स्वीकृति दी गई है।


Top News view more...

Latest News view more...