Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- January 06th 2021 10:56 AM
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। [caption id="attachment_463777" align="aligncenter" width="700"]Jairam Thakur Birthday हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई[/caption] प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा, “ हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।” [caption id="attachment_463780" align="aligncenter" width="700"]Jairam Thakur Birthday हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई[/caption] वहीं शाह ने ट्वीट किया, “ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि निरतंर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।” यह भी पढ़ें– आंदोलन के दौरान जान गवाने वाले किसानों के परिवारों को 2-2 लाख की मदद देगा कांग्रेस विधायक दल: हुड्डा

इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके राजनीतिक अनुभव व कुशल नेतृत्व में प्रदेश तीव्रता से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आप ऐसे ही समर्पित भाव से जन-जन के उत्थान के लिए कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना है। यह भी पढ़ें- सरसों की ये किस्म देगी बंपर पैदावार, इसकी गुणवत्ता भी बेहतर

Top News view more...

Latest News view more...