Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

महिला के साथ पहले रेप, अब अश्लील हरकत

Written by  Arvind Kumar -- June 11th 2020 04:14 PM
महिला के साथ पहले रेप, अब अश्लील हरकत

महिला के साथ पहले रेप, अब अश्लील हरकत

भिवानी। भिवानी जिले के गांव रूपगढ़ की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है आरोपी व्यक्ति पहले महिला के साथ बलात्कार भी कर चुका है जिसकी सजा उसे न्यायालय ने दी है। फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पहले चंडीगढ़ पुलिस में था। आज थाना सदर पुलिस को महिला ने एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने की सूचना दी है। भिवानी ज़िले के रूपगढ से थाना सदर पुलिस को एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि एक गांव का ही व्यक्ति उसका बार बार पीछा करता है। महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति एक अन्य युवक के साथ उसका पीछा करता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस को शिकायत करने के बाद पुलिस कोई करवाई नहीं करती है।  महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी की पुलिस के साथ साठगांठ होने के कारण पुलिस उस पर कोई करवाई नहीं करती है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है। Molestation accusations | Bhiwani News | Haryana Policeवहीं थाना सदर पुलिस के प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...