Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम

Written by  Arvind Kumar -- December 28th 2020 03:29 PM
छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम

छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम

गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) साइबर सिटी में महिलाओं से अश्लील छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के रवि नगर इलाके का है, जहां 12वीं की छात्रा के साथ 2 मनचलों द्वारा अश्लील छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। [caption id="attachment_461502" align="aligncenter" width="700"]Girl Molestated in Gurugram छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम[/caption] पीड़िता की माने तो मनचले इतने बेख़ौफ़ थे कि छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद न केवल लगातार उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर रहे थे बल्कि जैसे ही उसने विरोध किया वैसे ही कानून से बेख़ौफ़ बदमाशों ने पीड़िता के चेहरे में धारधार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता: राजनाथ सिंह [caption id="attachment_461503" align="aligncenter" width="700"]Girl Molestated in Gurugram छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम[/caption] पीड़िता घर का सामान लेने के लिए बाहर निकली थी और जैसे ही घर वापस जाने लगी तो दो अज्ञात बदमाश उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लगे। बदमाश छेड़छाड़ करते हुए पीड़िता के घर तक जा पहुंचे थे। इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ़्तीश तो जरूर शुरू की है लेकिन इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया है। यह भी पढ़ें- नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले [caption id="attachment_461504" align="aligncenter" width="719"]Girl Molestated in Gurugram छात्रा से अश्लील छेड़छाड़, मनचलों ने रात गहराते ही दिया वारदात को अंजाम[/caption] हालांकि मनचलों से निपटने के किये पुलिस द्वारा ऑपरेशन दुर्गा और एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन भी किया गया है लेकिन धीरे-धीरे यह तमाम दावे मंद होते चले गए। साइबर सिटी में 1 जनवरी 2020 से 28 दिसंबर तक तकरीबन 220 से ज्यादा महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए और लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...