Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

बर्फबारी से हिमाचल की 300 से अधिक सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Written by  Arvind Kumar -- December 14th 2019 11:15 AM -- Updated: December 14th 2019 11:16 AM
बर्फबारी से हिमाचल की 300 से अधिक सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बर्फबारी से हिमाचल की 300 से अधिक सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से हो रही बर्रबारी के बाद 300 से अधिक सड़कें बंद हो हो गई हैं। बर्फबारी से स्पीति, किन्नौर, मनाली, चम्बा और शिमला जिला खासा प्रभावित हुआ है। बर्फबारी से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से बंद हुए मार्गों को बहाल करने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग की टीमें सड़क मार्गों को बहाल करने में जुटी हुई हैं। बर्फबारी में फंसे हुए लोगों को निकालने का काम भी लगातार जारी है। शिमला जिला प्रशासन ने हसन वैली के पास बर्फ में फंसे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। ये लोग बर्फबारी के बाद फंस गए थे। [caption id="attachment_369136" align="aligncenter" width="700"]Shimla Snowfall (1) बर्फबारी से हिमाचल की 300 से अधिक सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त[/caption] उधर बर्फबारी के चलते पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी के चलते पर्यटन कारोबार बढ़ने की संभावना है। वीकेंड के चलते पर्यटक भी भारी संख्या में शिमला का रुख कर रहे हैं। इस बर्फबारी से किसान-बागवान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ेंनारकंडा में बर्फ पर स्किड हुई HRTC की बस, बाल-बाल बचीं सवारियां ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...