Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या...3 घंटे तक गोल्डन टैंपल में शव लेकर घूमती रही...बेटा बना गवाह

Written by  Vinod Kumar -- August 13th 2022 03:40 PM -- Updated: August 13th 2022 06:24 PM
प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या...3 घंटे तक गोल्डन टैंपल में शव लेकर घूमती रही...बेटा बना गवाह

प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या...3 घंटे तक गोल्डन टैंपल में शव लेकर घूमती रही...बेटा बना गवाह

यमुनानगर: बीते कल गोल्डन टैंपल परिसर में तीन साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।



पूछताछ में सामने आया है कि मां ने ही तीन साल की बेटी को अपने प्रेमी के साथ गला घोट कर मौत के घाट उतारा था। इसके अलावा महिला के सात साल के बेटे ने भी पुलिस में गवाही दी है कि मां ने अंकल के साथ मिलकर बहन का गला घोंटकर हत्या की है।


बता दें कि बेटी की हत्या के बाद महिला 3 घंटे तक मृतक बेटी को गोद में लेकर गोल्डन टेंपल में घूमती रही। मौका देखकर महिला श्री दरबार साहिब के पास बने प्लाजा में बच्ची के शव रखकर फरार हो गई।इसके बाद बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की बॉडी मिलने की सूचना SGPC के पास पहुंची। एसजीपीसी ने इसके बाद गोल्डन टैंपल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।





कैमरे में बच्ची को गोद में लिए हुए महिला घूमती नजर आई। बच्ची का मुंह ढंका हुआ था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। महिला के साथ उसका सात साल का बेटा भी था। एक अन्य कैमरे की फुटेज में यही महिला बड़े बैग के साथ भी दिखी लेकिन उस समय उसके पास बच्ची नहीं थी।


इसके बाद SGPC ने तुरंत महिला की तस्वीरें और CCTV की फुटेज वायरल कर दी। साथ ही लोगों से अपील भी की गई कि अगर इस महिला के बारे में कोई भी कुछ जानता है तो उसकी सूचना तुरंत दी जाए। पुलिस छानबीन में सामने आया कि महिला हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है। पता चला कि महिला का नाम मनिंदर कौर और उसका पति कुलविंदर सिंह है। पति ने 9 अगस्त को मनिंदर कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट यमुना नगर के गांधी नगर में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने राजपुरा पुलिस और यमुना नगर पुलिस के साथ संपर्क किया।


बच्ची को फेंकने के बाद महिला अपनी बेटी के लापता होने की सूचना देने अमृतसर से करीब 230 किलोमीटर दूर पंजाब के राजपुरा थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला को पहचानने के बाद तुरंत हिरासत में ले लिया और अमृतसर पुलिस को सूचित किया।  




Top News view more...

Latest News view more...