Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

पहले सात माह की बच्ची का गला घोंटकर मां ने की हत्या...फिर पुलिस को खुद ही दी कत्ल की सूचना

Written by  Vinod Kumar -- June 21st 2022 02:35 PM
पहले सात माह की बच्ची का गला घोंटकर मां ने की हत्या...फिर पुलिस को खुद ही दी कत्ल की सूचना

पहले सात माह की बच्ची का गला घोंटकर मां ने की हत्या...फिर पुलिस को खुद ही दी कत्ल की सूचना

करनाल/जोगेंद्र सिंह: शेखपुरा खालसा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही 7 महीने की बच्ची का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। दरसल कलयुगी मां ने पहले अपनी बच्ची का गला दबाकर उसे मारा और फिर बच्ची को मारने के बाद खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर एक मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस सवाल का खुलासा पुलिस से पूछताछ के बाद होगा। वहीं, परिजनों का कहना है कि रात को सब ठीक था। खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में थी। महिला का पति अपनी ड्यूटी पर था, लेकिन सुबह हमें घटना का पता चला। इस हादसे के बाद सब लोग हैरान हैं। परिजनों का कहना है कि महिला बच्ची के पालन पोषण पर असमर्थता जताई थी। इस वजह से यह कदम उठाया है। हालांकि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और महिला को भी अब हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद सारी बात का खुलासा होगा आखिर एक मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया।


Top News view more...

Latest News view more...