Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

सपा के घर में बीजेपी ने फिर लगाई सेंध, मुलायम सिंह के साढ़ू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल

Written by  Vinod Kumar -- January 20th 2022 02:20 PM -- Updated: January 20th 2022 02:24 PM
सपा के घर में बीजेपी ने फिर लगाई सेंध, मुलायम सिंह के साढ़ू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल

सपा के घर में बीजेपी ने फिर लगाई सेंध, मुलायम सिंह के साढ़ू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) सपा और बीजेपी के बीच जोड़तोड़ का खेल जारी है। विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की ओर से पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। अब बीजेपी ने कांग्रेस और सपा को एक और बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने इस बार मुलायम सिंह के परिवार और रिश्तेदारों के बीच सेंध लगा दी है। मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था। इन दोनों के अलावा रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी किशन सिंह अटोरिया, लोक गायिका वंदना मिश्रा, सपा के एटा के युवा नेता मनोज मोंटू, सपा नेता अजीत सिंह चौहान ने भी आज बीजेपी का दामन थामा है। बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है। पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है। गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है।   इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे। इससे पहले योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों ने सपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद बीजेपी ने भी सपा में सेंधमारी कर दी है।


Top News view more...

Latest News view more...