Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कैंसर से पीड़ित मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, मेदांता में ICU में हैं भर्ती

Written by  Vinod Kumar -- October 03rd 2022 11:30 AM -- Updated: October 03rd 2022 11:54 AM
कैंसर से पीड़ित मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, मेदांता में ICU में हैं भर्ती

कैंसर से पीड़ित मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, मेदांता में ICU में हैं भर्ती

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ:

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है। कैंसर से पीड़ित मुलायम सिंह यादव को गंभीर हालत के बाद गुरुग्राम में मेदांता में आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव की बीते कल दोपहर बाद तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव का ऑक्सीजन लेवल रविवार को कम हो गया था। अब ऑक्सीजन लेवल फिर से ठीक हो गया है। इसके अलावा उन्हें बीपी की भी समस्या थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनका बीपी भी कंट्रोल में आ चुका है। ओंकोलॉजी के डॉक्टर अंकित सूद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मेदांता के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मेदांता पहुंचे थे। उनकी बिगड़ी तबियत के बाद उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही मुलायम सिंह के छोटे भाई अभय राम यादव भी गुरुग्राम में मौजूद हैं। पीएम मोदी ने भी अखिलेश यादव को फोन कर उनका हालचाल जाना था।


गौरतलब है कि मुलायम सिंह का इलाज बीते लंबे समय से मेदांता अस्पताल से चल रहा था और बीते डेढ़ महीने पहले मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


Top News view more...

Latest News view more...