Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

चंडीगढ़ में बजा चुनावी बिगुल, आचार संहिता लागू

Written by  Vinod Kumar -- November 22nd 2021 12:46 PM -- Updated: November 22nd 2021 12:49 PM
चंडीगढ़ में बजा चुनावी बिगुल, आचार संहिता लागू

चंडीगढ़ में बजा चुनावी बिगुल, आचार संहिता लागू

चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ (Municipal Corporation Chandigarh election) के आम चुनावों का ऐलान हो गया है। चुनावों के लिए 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 6 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 9 नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 दिसंबर को मतदान होगा। चंडीगढ़ के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार 35 वार्डों से 6 लाख 30 हजार मतदाता मतदान करेंगे। चुनावों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। उम्मीदवार 5 लाख रुपए तक की राशि चुनाव-प्रचार में खर्च कर सकेंगे। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लिए 6 हजार रुपए और अनुसूचित जाति पर 3 हजार रुपये जमानत राशि होगी। इसके अलावा दीवारों पर लिखना और पोस्टर लगाना दंडनीय अपराध होगा। चुनाव के लिए कुछ ऑब्जर्वर दूसरे राज्यों से बुलाए जाएंगे। चुनावों के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...