
- हरियाणा में नगर निगम चुनाव का एलान
- सोनीपत, अंबाला व पंचकूला नगर निगम में होगा चुनाव
- रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में भी चुनाव
- पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे
चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निगम चुनाव का एलान हो गया है। राज्य चुनाव कमिश्नर डॉ. दलीप सिंह ने चंडीगढ़ हरियाणा निवास में पत्रकारवार्ता कर नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की घोषणा। उन्होंने बताया कि पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत में नगर निगम के चुनाव होंगे।

वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में चुनाव होंगे। इसके अलावा पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव होंगे। चुनाव के लिए नॉमिनेशन 11 से 16 दिसम्बर तक होगा और 27 दिसम्बर 2020 को चुनाव होंगे।

30 दिसम्बर को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं लगेगी। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगे स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल की तरह करें बिजली का रिचार्ज
यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार राजनैतिक तौर से बेईमान, किसान की पीठ में छुरा घोंप रही!

ये रहेगा आरक्षण रोस्टर
अंबाला नगर निगम मेयर पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित है। रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग को आरक्षित किया गया है। नगरपालिका सांपला अध्यक्ष पद एससी महिला, धारुहेड़ा व उकलाना अनारक्षित रहेगा।