Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

लाभार्थियों की पेंशन जल्द नहीं हुई शुरू तो करेंगे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन: नवीन जयहिंद

Written by  Vinod Kumar -- September 23rd 2022 05:55 PM
लाभार्थियों की पेंशन जल्द नहीं हुई शुरू तो करेंगे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन: नवीन जयहिंद

लाभार्थियों की पेंशन जल्द नहीं हुई शुरू तो करेंगे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन: नवीन जयहिंद

सोनीपत/जयदीप राठी: एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा में पेंशन स्कीम को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरकार को आंदोलन की भी चेतावनी भी दे डाली। नवनी जयहिंद ने कहा कि बुढ़ापा, विधवा, विकलांगता व अन्य पेंशन स्कीमों को लेकर सरकार लगातार आम नागरिकों के साथ गलत कर रही है। जिंदा आदमियों को मुर्दा दिखा रही है। विकलांग को ठीक बता कर पेंशन काट रही है। नवीन जयहिंद ने कहा कि अभी तक हरियाणा में 1,75,298 लोगों की पेंशन काटी गई है। जिसमें परिवार पहचान पत्र के कारण 1,04,655 लोगों की पेंशन कटी है। रजिस्ट्रार जर्नल डाटा के अनुसार 70,643 लोगो की पेंशन कटी है, वहीं, 14,691 लोगों को मृत घोषित किया गया है। अब तक 817 लोग खुद को जिंदा बता चुके हैं। 18,581 महिलाओं को विधवा से शादी शुदा दिखाया गया है। 34,703 लोगों की आय दो लाख से ज्यादा दिखाई गई है।4500 विकलांग लोगों की पेंशन रोकी गई है। 2404 लोगों को सरकारी विभाग से रिटायर दिखाया गया है। नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार के अधिकारी गलत तरीके से इनके पेंशन रोककर जनता को परेशान कर रहे हैं। हमारे आंदोलन के बाद सरकार ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। नवीन जयहिंद ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। नवीन जयहिंद ने कहा कि 30 सितंबर तक अगर सरकार ने लाभार्थियों की पेंशन शुरू नहीं की तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। वहीं, जेजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि ताऊ देवी लाल के नाम पर पहले तो वोट मांगें अब नोट खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में गब्बर कहे जाने वाले अनिल विज के महकमे में ही कर्मचारी परेशान हैं और इस्तीफा दे रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...