Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

हिमाचल में प्रदेश में फिर दरका पहाड़, एनएच 5 बाधित

Written by  Arvind Kumar -- September 06th 2021 11:50 AM
हिमाचल में प्रदेश में फिर दरका पहाड़, एनएच 5 बाधित

हिमाचल में प्रदेश में फिर दरका पहाड़, एनएच 5 बाधित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ज्यूरी के पास सोमवार को भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण नेशनल हाइवे 5 पांच बाधित हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रोड को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस भूस्खलन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिसमें कई लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस भूस्खलन में किसी भी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई यह भी पढ़ें- पंचकूला में सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में भी चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूट गया था। इससे पानी का बहाव दो घंटे के लिए रुक गया था और जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। हालांकि बाद मे धीरे धीरे नदी का बहाव खुल गया था।


Top News view more...

Latest News view more...