पंजाब के 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू, रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के मद्देनजर आज रात से 9 जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है। आज कफ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने तक यह आदेश लागू रहेगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी- कोरोना की इस उभरती हुई “सेकंड पीक” को तुरंत रोकना होगा यह भी पढ़ें- फसल नुकसान की भरपाई और उसके समाधान के लिए बजट की कोई कमी नहीं: उपमुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कोरोनावायरस के 100 से अधिक दैनिक मामले दर्ज करने वाले जिलों का नाम दिया। इनमें लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपड़ शामिल हैं। रात का कर्फ्यू अब इन जिलों में ही लागू किया जाएगा। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 35,871 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। 172 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,216 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,52,364 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 3,71,43,255 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।