Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- March 20th 2019 03:15 PM -- Updated: March 20th 2019 03:35 PM
पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। लंदन की एक अदालत ने बीते दिनों नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लंदन की कोर्ट ने ईडी के अनुरोध पर नीरव मोदी के खिलाफ वारंट जारी किया था। इस वारंट के बाद जताया जा रहा था कि नीरव मोदी को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। [caption id="attachment_272045" align="aligncenter" width="700"]Nirav-Modi-1 पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार[/caption]

गौरतलब है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। [caption id="attachment_272052" align="aligncenter" width="700"]Nirav Modi नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।[/caption] इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं। कुछ दिन पहले नीरव मोदी को लंदन में देखा गया था। जिसके बाद नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई थी। यह भी पढ़ेंनीरव मोदी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अरेस्ट वॉरेंट जारी


Top News view more...

Latest News view more...