Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

देश के 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

Written by  Arvind Kumar -- April 28th 2021 11:38 AM -- Updated: April 28th 2021 11:46 AM
देश के 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

देश के 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। इनमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख (UT), त्रिपुरा, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल। उधर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित दस राज्यों में 71.68 प्रतिशत नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से 895 मौत की सूचना है। राज्य, पिछले 24 घंटों में 66,358 नए मामलों का पता चला है। उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए। इन मामलों के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। यह भी पढ़ेंअगले दो दिन में अमेरिका से आएंगे 600 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार बनाएगी ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष, यह होगा काम Coronavirus: India records highest spike in COVID-19 cases and deathsइस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हो गया है।


Top News view more...

Latest News view more...