Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

Written by  Arvind Kumar -- July 04th 2019 01:46 PM
सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार-2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है जो 1 मई, 2019 से शुरू की गई थी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल पद्म पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन ही किए जाएंगे। [caption id="attachment_314936" align="aligncenter" width="700"]Padma Awards सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन, 15 सितंबर अंतिम तिथि[/caption] आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार सभी क्षेत्रों/विषयों में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए लिये व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। यह भी पढ़ेंEconomic Survey : 7 फीसदी रह सकता है GDP, तेल की कीमतों में कमी की संभावना सभी नागरिक स्व-नामांकन सहित नामांकन/सिफारिशें कर सकते हैं। इस संबंध में और विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) पर शीर्षक ‘पुरस्कार एवं पदक’ के तहत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx के लिंक पर उपलब्ध हैं।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...