Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

हरियाणा में इस जगह से बरामद हुआ करोड़ों के नोटों का 'कचरा' (Video)

Written by  Arvind Kumar -- April 06th 2019 11:23 AM -- Updated: April 06th 2019 11:29 AM
हरियाणा में इस जगह से बरामद हुआ करोड़ों के नोटों का 'कचरा' (Video)

हरियाणा में इस जगह से बरामद हुआ करोड़ों के नोटों का 'कचरा' (Video)

पंचकूला। (उमंग श्योराण) नगर निगम पंचकूला जोन पिंजौर के वार्ड नम्बर-6 के गांव रामपुर सियुड़ी के पास एक क्विंटल से भी अधिक करीब करोड़ों के नोटों का कचरा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस जांच अधिकारी राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। नोटों के छोटे-छोटे टुकड़े करके किसी अज्ञात लोगों ने उसे फैंक दिया है। नोटों के इतने छोटे टुकड़े थे कि पहले तो नोट किसी की पहचान में ही नहीं आए। लोग समझते रहे की यह किसी फैक्टरी का फैंका गया कागज का कचरा है। यह नोटों का कचरा करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से पड़ा है। जिस पर बरसात होती रही और कुछ टुकड़े हवा में उड़ गए। [caption id="attachment_279105" align="aligncenter" width="700"]notes in little pieces पुलिस जांच अधिकारी राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।[/caption] इन नोटों का तब पता चला जब गांव रामपुर सियुड़ी के पास झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले बच्चे इसे बस्ती में ले गए तो वहां देखा कि यह तो नोटों के टुकड़े हैं। यह नोट पंचकूला-पिंजौर नैशनल हाईवे नम्बर 5 पर गांव रामपुर सियुड़ी के पास नेशनल हाइवे द्वारा सड़क किनारे बनाए गए स्नान घर व शौचालय के पीछे पुरानी हाइवे की सड़क पर फैंके गए हैं। [caption id="attachment_279108" align="aligncenter" width="700"]notes in little pieces नोटों का कचरा हाथ से नहीं किसी मशीन द्वारा काट कर बनाया गया प्रतीत होता है।[/caption] यह भी पढ़ें : किडनैप किए गए पूर्व JDU नेता के बेटे की हत्या दस रूपए, बीस रूपए, पचास रूपए, सौ रूपए व पांच सौ रूपए के नोटों का ही कचरा वहां ढेर के रूप में पड़ा है। कुछ कचरा प्लास्टिक के कट्टो में भी था। नोटों का कचरा हाथ से नहीं किसी मशीन द्वारा काट कर बनाया गया प्रतीत होता है। करोड़ों के नोटों का कचरा बनाकर किस मकसद के लिए फैंका गया है, यह बात अभी तक सामने नहीं आई है। अभी तक पुलिस भी यह अंदाजा नहीं लगा पाई है कि यह नगदी का कचरा कितने का होगा। [caption id="attachment_279107" align="aligncenter" width="700"]notes in little pieces अभी तक पुलिस भी यह अंदाजा नहीं लगा पाई है कि यह नगदी का कचरा कितने का होगा।[/caption]

जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने भी माना हैं कि यह नोटों की ही कतरने हैं जिसके बारे में जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ेंआपस में ही भिड़ गए सिक्योरिटी गार्ड, चाकुओं से गोदकर कर दी साथी गार्ड की हत्या

Top News view more...

Latest News view more...