Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

अब प्राइवेट इंडस्ट्री तेजस की तकनीक से बनाएंगी ऑक्सीजन, DRDO ने सौंपी तकनीक

Written by  Arvind Kumar -- April 22nd 2021 12:38 PM
अब प्राइवेट इंडस्ट्री तेजस की तकनीक से बनाएंगी ऑक्सीजन, DRDO ने सौंपी तकनीक

अब प्राइवेट इंडस्ट्री तेजस की तकनीक से बनाएंगी ऑक्सीजन, DRDO ने सौंपी तकनीक

कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते कोविड के संक्रमण के मद्देनजर सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत इस बार स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में ऑक्सीजन पैदा करने वाली तकनीक प्राइवेट इंडस्ट्री को सौंप दी गई है। ​जिससे देश के अस्पतालों में तेजी से ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। इस तकनीक से एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने इस तरह के पांच प्लांट्स का ऑर्डर इंडस्ट्री को दिया है। इसके साथ ही देश भर के सैन्य अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बावत ​मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से बात भी की है। इसके अलावा देश भर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भी रक्षा संस्थान आगे आये हैं। यह भी पढ़ें- हरियाणा में खांसी-बुखार के इलाज से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट यह भी पढ़ें- अब एक क्लिक पर मिलेगी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी ​देश में कोरोना से लड़ने के लिए अब सेना और रक्षा संस्थान भी युद्धस्तर पर जुट गए हैं। केंद्र सरकार अब देश भर के सैन्य अस्पताल आम जनता के लिए खोलने पर विचार कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से बात करके सेना से आम लोगों के लिए सैन्य अस्पताल खोलने के लिए कहा है। [caption id="attachment_491188" align="aligncenter" width="700"]Tejas technology अब प्राइवेट इंडस्ट्री तेजस की तकनीक से बनाएंगी ऑक्सीजन, DRDO ने सौंपी तकनीक[/caption] सेना प्रमुख से बातचीत के दौरान रक्षा सचिव अजय कुमार भी रक्षा मंत्री के साथ मौजूद रहे। एक-दो दिन में फैसला होने के बाद देश के सैन्य अस्पतालों में आम नागरिक का इलाज शुरू हो सकेगा। इसके अलावा छावनी क्षेत्र के बाहर भी सेना चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।


Top News view more...

Latest News view more...