Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

भारत में कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या, एक्टिव केस 60 हजार से भी कम

Written by  Vinod Kumar -- September 04th 2022 10:44 AM
भारत में कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या, एक्टिव केस 60 हजार से भी कम

भारत में कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या, एक्टिव केस 60 हजार से भी कम

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में 24 घंटें के भीतर 6,809 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई। बीते कल 7 हजार 219, शुक्रवार को 6,168 और गुरुवार को 7,946 मामले दर्ज किए गए थे। बीते 24 घंटे में 8,414 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 55 हजार 114 तक पहुंच चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1631 की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओऱ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इसके साथ ही देश में अब तक कुल 4 करोड़ 44 लाख 56 हजार 535 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही 4 करोड़ 38 लाख 73 हजार 430 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। भारत में अभ तक 5 लाख 27 हजार 991 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट दर्ज हुई है। संक्रमितों की संख्या घटने के कारण डेली पॉजिटिविटी रेट 2.12 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 2132043050 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। सुबह आठ बजे तक 19,35,814 लोगों को कोरोना की खुराक दी गई।


Top News view more...

Latest News view more...