Advertisment

हरियाणा में प्याज के दाम 70 पार, रसोई का जायका हुआ फीका

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
हरियाणा में प्याज के दाम 70 पार, रसोई का जायका हुआ फीका
Advertisment
चंडीगढ़। देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी प्याज की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। राज्य में प्याज के दाम 70 पार पहुंच गए हैं। जिसके चलते रसोई का जायका फीका हो गया है। एक सप्ताह पहले 20 से 30 रुपए किलो बिकने वाली प्याज की कीमतें 50 से 70 रुपए प्रति किलो तक हो गई हैं। हालत यह है कि प्याज ना केवल रसोई से गायब हुई है, अधिकतर सब्जी की दुकानों से भी गायब है। प्याज विक्रेताओं की माने तो महाराष्ट्र में आई बाढ़ के कारण प्याज कीमतों में अचानक वृद्धि हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
Advertisment
Onion Prices 2 हरियाणा में प्याज के दाम 70 पार, रसोई का जायका हुआ फीका प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार भारी मात्रा में प्याज खरीदने जा रही है और उसे मोबाइल बैंक के जरिए 24 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लोगों तक पहुंचाएगी। उधर हरियाणा में आचार संहिता लागू होने के कारण सरकार इस मामले में सीधा हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। लेकिन सरकारी महकमा लोगों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नेफेड से प्याज खरीदकर सस्ते दामों में लोगों को बेचा जाएगा। हालांकि ऐसा कब तक संभव हो पाता है यह कहा नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : सेना भर्ती से लौट रहे युवकों के ऑटो पर चढ़ा टैंकर, 10 की मौत ---PTC NEWS----
haryana-latest-news onion-prices ptc-news-haryana haryana-news-in-hindi soaring-onion-prices onion-prices-in-haryana nafed
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment