Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

ओपी चौटाला ने आज दी 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा

Written by  Arvind Kumar -- August 18th 2021 11:53 AM
ओपी चौटाला ने आज दी 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा

ओपी चौटाला ने आज दी 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने आज 10वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। ओपी चौटाला को पेपर लिखने के लिए राइटर मुहैया करवाया गया। क्योंकि स्वास्थ्य कारणों की वजह से ओपी चौटाला पेपर लिखने में असमर्थ थे। उन्होंने एग्जाम लिखने के लिए राइटर की मांग की थी जो मंजूर कर ली गई थी। उल्लेखनीय है कि ओपी चौटाला 5 अगस्त को शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं की ओपन परीक्षा में पास हुए थे, परन्तु उनका परिणाम रोक लिया गया था। उनका परिणाम रोके जाने के पीछे यह वजह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 10वीं की परीक्षा नेशनल ओपन स्कूल से की थी, जिसमें उनका अंग्रेजी का विषय पास नहीं था।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का परिणाम अभी स्टैंड बाई रखा गया है, जो 10वीं के अंग्रेजी विषय में पास होते ही घोषित कर दिया जाएगा। बहरहाल देखना होगा कि अब ओपी चौटाला के 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का क्या परिणाम आता है। 86 वर्षीय ओपी चौटाला का हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम है। वह चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बीते एक दशक से वो जेबीटी भर्ती घोटाला में सजा काट रहे थे।

Top News view more...

Latest News view more...