Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

फरीदाबाद में बारिश ने किसानों को बना दिया 'कर्जदार', 90 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद

Written by  Vinod Kumar -- October 10th 2022 04:41 PM
फरीदाबाद में बारिश ने किसानों को बना दिया 'कर्जदार', 90 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद

फरीदाबाद में बारिश ने किसानों को बना दिया 'कर्जदार', 90 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद

फरीदाबाद/अशोक यादव: पिछले 3 दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल नष्ट हो गई है। कई जगह तो 90% फसल नष्ट हुई है, जिससे किसान हरियाणा सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी फसलों की गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो पाए। किसानों का साफ तौर पर कहना है कि लगातार बरसात के चलते हमें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हमारी सारी फसल खराब हो चुकी है। इस फसल को हम मंडी में बेचने के लिए जाएंगे तो हमें इसके दाम नहीं मिल पाएंगे। अब किसान सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी फसलों की गिरदावरी करके उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों की कुछ ना कुछ भरपाई हो सके। किसानों ने कहा कि किसान पर बारिश आफत बनकर टूटी है। धान के साथ साथ बाजरे की फसले भी बर्बाद हो गई है। इस नुकसान के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंन कर्ज लेकर बीज, खाद खरीदा था, लेकिन अब फसल बर्बाद होने के कारण वो कर्ज में डूब गए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...