Advertisment

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

author-image
Arvind Kumar
New Update
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण
Advertisment
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के सुप्रीमों
Advertisment
प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उन्होंने इस बाबत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को तीन पन्नों का पत्र लिखकर कृषि कानूनों का विरोध किया है।
Advertisment
Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण प्रकाश सिंह बादल ने किसानों पर हुई कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं। ऐसे में अगर किसानों को अपमान हो रहा है, तो किसी तरह का सम्मान रखने का कोई फायदा नहीं है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगे स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल की तरह करें बिजली का रिचार्ज यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार राजनैतिक तौर से बेईमान, किसान की पीठ में छुरा घोंप रही!
Advertisment
Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण वहीं प्रकाश सिंह बादल के बाद अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान वापस लौटाने की घोषणा की है। वो भी कृषि कानूनों के विरोध में अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हॉकी ओलम्पियन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान परगट सिंह भी 7 दिसम्बर को पद्म श्री सम्मान वापस देंगे। Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण बता दें कि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बाद में अकाली दल ने एनडीए से भी समर्थन वापस ले लिया था। अकाली दल लगातार किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है और केंद्र से कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहा है। -
parkash-singh-badal-returns-padama-vibhushan sukhdev-singh-dhindsa-news badal-return-padma-bhushan protest-against-central-farm-laws
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment