Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को भी PPE किट्स, N 95 मास्क सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे

Written by  Arvind Kumar -- May 18th 2020 05:19 PM
निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को भी PPE किट्स, N 95 मास्क सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे

निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को भी PPE किट्स, N 95 मास्क सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को भी उनकी मांग पर उत्तम गुणवत्ता की पी.पी.ई. किट्स, एन-95 मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सभी जिलों के आई.एम.ए. के पदाधिकारियों तथा सिविल सर्जन के साथ हुई बैठक में लिया गया। PE kits, N95 masks will also be provided to private sector doctors at govt ratesहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सभी जिलों के आई.एम.ए. के पदाधिकारियों तथा सिविल सर्जन के साथ बैठक हुई जिसमे बताया गया कि प्रदेश के निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को भी उनकी मांग पर उत्तम गुणवत्ता की पी.पी.ई. किट्स, एन-95 मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में ये निर्णय भी लिए गए कि भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर के उद्यमों के लिए दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज में हरियाणा के निजी स्वास्थ्य क्लीनिक, नर्सिंग होम और डेंटल क्लीनिक को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, यदि कोई निजी डॉक्टर कोरोनाग्रस्त हो जाता है तो उसका इलाज भी सरकारी खर्च पर किया जाएगा। कोरोना उपरान्त राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, जन स्वास्थ्य, रोग अनुसंधान इत्यादि में निवेश को बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है लेकिन समाज के सभी वर्गों के सहयोग से हम जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आरोग्य सेतु’ एप इस महामारी से निपटने में काफी कारगर साबित हो सकता है। अभी तक प्रदेश में 50 लाख से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि किसी मरीज की हिस्ट्री पूछते वक्त उससे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उसने ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड किया है या नहीं। स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने विश्वास व्यक्त किया कि निजी क्षेत्र के सभी डॉक्टरों के सहयोग से हरियाणा शीघ्र ही कोरोना मुक्त प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान करने में उल्लेखनीय कार्य किया है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...