Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

श्रीलंका का राष्ट्रपति भवन बन गया पिकनिक स्पॉट, मिला करोड़ों का कैश! अंदर ही शराब पीने बैठ गए लोग

Written by  Vinod Kumar -- July 10th 2022 04:44 PM -- Updated: July 10th 2022 05:01 PM
श्रीलंका का राष्ट्रपति भवन बन गया पिकनिक स्पॉट, मिला करोड़ों का कैश! अंदर ही शराब पीने बैठ गए लोग

श्रीलंका का राष्ट्रपति भवन बन गया पिकनिक स्पॉट, मिला करोड़ों का कैश! अंदर ही शराब पीने बैठ गए लोग

श्रीलंका के आर्थिक हालात इस समय बेहद खराब हैं। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा रहा है। 13 घंटे तक बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल ना होने के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं। वहीं पैसों की किल्लत के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है।






आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। लोगों के विरोध के कारण शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफे की घोषणा कर दी।


प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ राष्ट्रपति आवास में घुस गई। लोगों ने राष्ट्रपति भवन में उत्पात मचा दिया। यहां तक लोग स्वीमिंग पूल में नहाते हुए भी नजर आए। कुछ लोग पियानो भी बजाते हुए दिखाए दिए।

Protesters 'unwind' at President Rajapaksa's house, find millions in cash

इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया है कि ये नोट प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से मिली है।






श्रीलंकाई न्यूजपेपर 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति भवन से मिले नोटों को सिक्योरिटी यूनिट्स के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारियों ने बताया है किया कि वे तथ्यों की जांच के बाद ही असलियत पता चल पाएगी।


बता दें कि आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की आम जनता ने पिछले 24 घंटे से राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया है। राष्ट्रपति भवन के जिम में लोग ट्रेडमिल मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो प्रदर्शनकारी किचन में घुसकर खाना खा रहे हैं।  






यह भी देखा जा रहा है कि कुछ लोग किचिन में खाना भी बना रहे हैं। एक व्यक्ति कढ़ाही में कुछ बनाता हुआ भी दिख रहा है। एक वीडियो में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति निवास के अंदर बोतल से शराब पीता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग बेडरूम में उछलते कूदते नजर आ रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...