Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से नोचा, सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

Written by  Vinod Kumar -- August 12th 2022 11:32 AM
पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से नोचा, सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से नोचा, सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: साइबर सिटी गुरुग्राम में सुबह अपने काम पर जा रही महिला पर एक पिटलबुल ने अटैक कर दिया। पिटबुल ने महिला को इतनी बुरी तरह से नोच दिया कि उसे गुरुग्राम के किसी भी अस्पताल में इलाज नही मिला। गंभीर हालत में महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ा। आपरेशन के बाद महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़ित महिला की जेठानी की शिकायत पर गुरुग्राम के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पिटबुल कुत्ते की मालिकन नीतू छिकारा के खिलाफ IPC की धारा 279, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला की जेठानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वो और उनकी देवरानी मुन्नी सिविल लाइन स्थित कृष्णा मैन्सन में मकान नम्बर 301 के सामने से गुजर रहे थे तो पिटबुल कुत्ते की मालकिन व मालिक ने पिटबुल की जंजीर खोलकर उनकी तरफ अटैक का इशारा किया।   इसके बाद पिटबुल ने उसकी देवरानी को को दबोचकर काटना शुरू कर दिया। पिटबुल ने सिर, मुंह व कमर से मांस की बोटियां अलग कर दी। तभी वंहा से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उसे पिटबुल के चंगुल से छुड़वाया। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पिटबुल कुत्ते की मालिकन नीतू छिकारा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की हालत गंभीर थी और शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया।


Top News view more...

Latest News view more...