Advertisment

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई

author-image
Arvind Kumar
New Update
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Advertisment
शिमला। पहाड़ी प्रदेश
Advertisment
हिमाचल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था। हिमाचल के 50 साल के इस सफर को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।
Advertisment
publive-image Himachal Statehood Day हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे और देश की उन्नति में अपना योगदान देता रहे।"
Advertisment
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं और अभिनेताओं ने हिमाचल के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभकामनाओं के लिए सभी का देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से धन्यवाद किया है। Himachal Statehood Day हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई बता दें कि 18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 25 जनवरी 1971, यह वही दिन था जब हिमाचल को पूर्ण राज्य के रूप में एक अलग पहचान मिली थी। इसी दिन हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था। जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने इसी रिज मैदान से की थी। यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचे किसान यह भी पढ़ें- 
Advertisment
आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डाpublive-imageडॉ यशवंत सिंह परमार प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद राम लाल ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, वीरभद्र सिंह 6 बार, शांता कुमार 2 बार , प्रेम कुमार धूमल 2 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे वर्तमान में हिमाचल की कमान जय राम ठाकुर के हाथ में है। -
pm-narendra-modi himachal-statehood-day swarnim-himachal golden-jubilee-of-statehood
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment