Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की किसानों की तारीफ, कही ये बात

Written by  Arvind Kumar -- May 30th 2021 01:50 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की किसानों की तारीफ, कही ये बात

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की किसानों की तारीफ, कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात 2.0' के 24वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की 7वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि देश इन वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर चला है। हम सभी ने देश की सेवा में हर क्षण समर्पित भाव से काम किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे देश पर इतना बड़ा संकट आया, इसका असर देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा है। लेकिन, कृषि-व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा।" उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षित ही नहीं रखा, बल्कि प्रगति भी की है। इस महामारी में भी हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है। किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया, तो इसबार देश ने रिकॉर्ड फसल की भी खरीदी की है। इसबार कई जगहों पर तो सरसों के लिए किसानों को एमएसपी से भी ज्यादा भाव मिला है।" PM Modi Latest Newsप्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच आई प्राकृतिक आपदाओं चक्रवात ताउते, याश और अनेक राज्यों में आई बाढ़ के दौरान जनता के अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों चक्रवातों ने कई राज्यों को प्रभावित किया है। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की। हम पहले के वर्षों की तुलना में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा पा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन इससे निपटने में सामूहिक रूप से जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- केंद्र ने राज्यों को 22.77 करोड़ से अधिक टीके कराए उपलब्ध यह भी पढ़ें- हरियाणा के इस गांव में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं PM Modi Latest News पीएम ने कहा कि देश की सामूहिक शक्ति और हमारे सेवा-भाव ने देश को हर तूफान से बाहर निकाला है। हाल के दिनों में हमने देखा है कि कैसे हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस और अग्रिम पंक्ति के योद्धा खुद की चिंता छोड़कर दिन रात काम कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग अचानक बढ़ने पर भारतीय रेलवे और वायु सेना के प्रयासों की सराहना की। PM Modi only did his 'Mann ki Baat', claims Jharkhand CM after telephonic conversationप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन कमी को दूर करने में भारतीय रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेसों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश और देश की माताओं-बहनों को यह सुनकर गर्व होगा कि एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस तो पूरी तरह महिलाएं ही चला रही हैं। बताना चाहेंगे, 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने झारखंड से 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' लेकर बेंगलुरु पहुंचने वाली महिला चालक सिरीशा से बातचीत की। वह जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बेंगलुरु पहुंची थीं। प्रधानमंत्री ने इस कार्य को करते समय उनके अनुभवों को जानने के लिये उनसे बात की।


Top News view more...

Latest News view more...