जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर 8 सितंबर को रोहतक आएंगे पीएम मोदी
टोहाना। (सतीश अरोड़ा) हरियाणा में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं। इसी के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्येक सियासी दल ने चुनाव से पहले अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा भी जोरशोर से चली हुई है। यात्रा के समापन पर 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री रोहतक में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे जो अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। [caption id="attachment_331043" align="aligncenter" width="700"] जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर 8 सितंबर को रोहतक आएंगे पीएम मोदी : बराला[/caption] बराला टोहाना में पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह के इनेलो छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा किये जा रहे लोक भलाई के कार्यों को देख कर और समझ कर ही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में हो हल्ला करने वाले लोगों पर अनुशासन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें : कैथल में बोले सीएम खट्टर- सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है —PTC NEWS—