Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

नहर में डूबा कर अपनी पत्नी और बच्चे को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- September 11th 2021 10:05 AM
नहर में डूबा कर अपनी पत्नी और बच्चे को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नहर में डूबा कर अपनी पत्नी और बच्चे को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) गांव सनियाना के पास भाखड़ा नहर में कार गिरने से महिला और उसके ढाई वर्षीय बच्चे की मौत मामले में पति ही हत्यारोपी निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गहनता से पूछताछ में आरोपी ने कबूल लिया है कि उसने ही कार को नहर में डूबोकर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की है। हत्या के पीछे उसने घरेलू कलह को कारण बताया है। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज ने बताया है कि उसकी पत्नी सुमन से उसकी अन-बन चल रही थी और उसकी पत्नी लगातार उस पर मकान बनाने का दबाव बना रही थी और उसे झगड़ा करती थी। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें-  मेट्रो स्टेशन पर सादी वर्दी में खड़ी थी महिला पुलिस, मनचलों ने कहा- 'आ चलती क्या?' यह भी पढ़ें- अगले महीने से नहीं चलेगी इन बैंकों की चेकबुक, नई के लिए तुरंत करें अप्लाई आपको बता दें कि 28 अगस्त को मनोज अपनी पत्नी सुमन और ढाई वर्षीय बच्चे के साथ नरवाना स्थित अपनी ससुराल से भूना आ रहा था। रास्ते में सनियाना के पास देर रात को उसकी कार भाखड़ा में गिर गई, जिसमें उसकी पत्नी व बच्चे की मौत हो गई थी। उसके ससुरालजनों ने मनोज पर हत्या करने के आरोप में धारा 302 के तहत मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें उसने जुर्म कबूल लिया है।


Top News view more...

Latest News view more...