Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

बनना चाहता था टिकटॉक स्टार...बन गया डकैत, दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला से की थी डकैती

Written by  Vinod Kumar -- August 05th 2022 05:05 PM
बनना चाहता था टिकटॉक स्टार...बन गया डकैत, दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला से की थी डकैती

बनना चाहता था टिकटॉक स्टार...बन गया डकैत, दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला से की थी डकैती

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: साइबर सिटी के सेक्टर 57 में हुई डकैती मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया। ये वारदात सेक्टर 57 इलाके में बीती 2 अगस्त अल सुबह की है। जहां 4 से 5 बदमाशों ने घर कोठी में दाखिल हो बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया था। डकैत महिला के हाथों के कंगन, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट मौके से फरार हो गए। एसीपी क्राइम ने कहा कि क्राइम यूनिट सेक्टर 57 ने डकैती की इस वारदात में शामिल तीन बदमाशों मोहम्मद अंजार, नजीमुल उर्फ पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। पवन टिकटॉक स्टार बनना चाहता था, लेकिन डकैत बन गया। एसीपी क्राइम ने कहा कि मास्टरमाइंड मोहम्मद अंज़ार ने अपने अन्य साथियों के संग मिल डकैती की फूल प्रूफ प्लानिंग रची थी। वारदात का मास्टरमाइंड मोहम्मद अंज़ार सेक्टर 57 मे रहने वाले बुजुर्ग दंपति के छोटे मोटे काम करता था तो हर बार बुजुर्ग दंपति उसे दो हज़ार के नोट देते थे। अंज़ार ने यह बात अपने साथियों को बताई और डकैती की साजिश रच डाली।


Top News view more...

Latest News view more...