Wed, Apr 17, 2024
Whatsapp

अब पुलिस ने लिया हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने का जिम्मा

Written by  Arvind Kumar -- April 09th 2020 05:27 PM
अब पुलिस ने लिया हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने का जिम्मा

अब पुलिस ने लिया हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने का जिम्मा

भिवानी। (कृष्ण सिंह)लॉक डाउन में बेसहारा लोगों के लिए आफत आने लगी है। सरकार व प्रशासन हर व्यक्ति तक खाना व राशन पहुंचाने का प्रयास कर रहा है फिर भी क़ाफी बस्तियां ऐसी हैं जहाँ भोजन नहीं पहुंच पाता है। भिवानी में अब पुलिस हर व्यक्ति तक खाना पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। Police Feeding Hungry During Lockdwonदरअसल भिवानी में लॉक डाउन के बाद बहारी बस्तियां ऐसी हैं जहां भोजन व राशन उप्लब्ध नहीं हो रहा था। लोग भूख से परेशान थे। पहले कुछ दिन तो वे दूर दराज से भोजन मांग का ला रहे थे अब पुलिस ने सख्ती कर दी किसी को भी बेवजह बहार नहीं जाने दिया जा रहा था। ऐसे में पुलिस को इस बात का पता चला तो पुलिस अपनी गाड़ी में राशन बना कर निकल पड़ी। महिला इंस्पेक्टर सरोज राशन देने पहुंची तो लोग भोजन पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने बताया कि 3 दिन से राशन नहीं मिला। भूखे पेट वे अपने बच्चो के साथ घर में बैठे थे। उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने उन्हें खाना खिलाया है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...