Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस नेताओं ने बताया अमानवीय, कही ये बात

Written by  Arvind Kumar -- August 28th 2021 03:43 PM -- Updated: August 28th 2021 03:58 PM
किसानों पर हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस नेताओं ने बताया अमानवीय, कही ये बात

किसानों पर हुए लाठीचार्ज को कांग्रेस नेताओं ने बताया अमानवीय, कही ये बात

नई दिल्ली। किसानों पर हुए लाठीचार्ज का कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि करनाल में किसानों पर हुआ लाठीचार्ज न सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि अमानवीय भी है। हम इसकी निंदा करते हैं। लोकतंत्र में सभी को अपना विरोध दर्ज करने का संवैधानिक हक है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज करनाल में हर हरयाणवी की आत्मा पर लाठी बरसाई गई है। सड़कों पर बहते-किसानों के शरीर से रिसते खून को आने वाली तमाम नस्लें याद रखेगीं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने करनाल में अन्नदाताओं पर हुए अत्याचार की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के दमनचक्र की एक और मिसाल देखी गई है। कांग्रेस पार्टी किसान और मजदूर भाइयों के साथ पूरी मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं। भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है। किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी। यह भी पढ़ें- 25 साल तक नहीं मिला मृत्यु प्रमाण-पत्र, सीएम विंडो पर शिकायत की तो तुरंत हुआ एक्शन यह भी पढ़ें- हरियाणा में 80 फीसदी सब्सिडी पर दिए जा रहे कृषि यंत्र, खरीदने के लिए 7 सितंबर तक करें आवेदन

उल्लेखनीय है कि आज करनाल में किसानो पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसके बाद आंदोलनरत किसानों ने कई सड़कों को जाम कर दिया है। ढासा बॉर्डर धरने को किसानों ने पूरी तरीके से ब्लॉक कर दिया है। वहीं यमुनानगर में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

Top News view more...

Latest News view more...