Advertisment

साध्वी प्रज्ञा सिंह की नजर में देशभक्त हैं नाथुराम गोडसे, अब दे दिया यह बयान

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
साध्वी प्रज्ञा सिंह की नजर में देशभक्त हैं नाथुराम गोडसे, अब दे दिया यह बयान
Advertisment
भोपाल। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नाथुराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे।
Advertisment
यह भी पढ़ें : यूपी में चुनावी जनसभा के दौरान बुआ-बबुआ सहित दीदी पर बरसे पीएम मोदी दरअसल पत्रकार ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भगवा आतंकवाद और कमल हासन के बयान को लेकर प्रतिक्रिया पूछी थी, जिसके जवाब में साध्वी ने नाथुराम को देशभक्त कहा है। pragya-thakur इससे पहले भी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई विवादित बयान दे चुकी हैं। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि नाथुराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।
Advertisment
बता दें कि इससे पहले भी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके विवादित बयानों के कारण चुनाव आयोग कई बार उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक भी लगा चुका है। यह भी पढ़ें : आजम खान के बाद प्रज्ञा सिंह के प्रचार करने पर आयोग ने लगाया बैन-
ptc-news lok-sabha-election-2019 bjp-bhopal-lok-sabha-candidate bjp-leader-pragya-singh-thakur nathuram-godse deshbhakt
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment