Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून की दस्तक, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

Written by  Arvind Kumar -- June 10th 2021 04:06 PM -- Updated: June 10th 2021 04:07 PM
हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून की दस्तक, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून की दस्तक, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सप्ताह भर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 11 जून से प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जमकर मेघ बरस रहे हैं। इस बार मानसून गत वर्षों के मुकाबले एक सप्ताह पूर्व ही दस्तक दे देगा। जिसके सामान्य रहने के आसार हैं। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिशों का दौर जारी रहेगा उसके बाद प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। हिमाचल में बारिश के चलते तामपान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्री मानसून 11 जून से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले भी अप्रैल से जून माह तक अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिली है। भले ही जनवरी से फरवरी तक बारिश व बर्फ़बारी सामान्य से कम दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें– राम रहीम की पैरोल पर अंशुल छत्रपति ने उठाए सवाल यह भी पढ़ें– टीएमसी सांसद नुसरत जहां बोलीं- निखिल जैन से ‘वैध’ नहीं शादी [caption id="attachment_505230" align="aligncenter" width="625"] हिमाचल प्रदेश में प्री मॉनसून की दस्तक, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार[/caption] मनमोहन सिंह ने कहा कि गत रात्रि से लेकर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। इस बार प्रदेश में मॉनसून एक सप्ताह पहले 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। अमूमन हर वर्ष 1 जुलाई के आसपास प्रदेश में मॉनसून दस्तक देता था। इस बार प्रदेश में मॉनसून के सामान्य रहने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...