New Update
गांधीनगर। गुजरात के बड़ौदा में गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़ौदा में उसकी परिचित महिला ने उसे घर पर किसी काम से बुलाया और फिर एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगे।
गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पति को भेजा
आरोपियों ने उसका वीडियो कुछ दिन पहले उसके पति को भेज दिया। जिसके बाद पति उससे मिलने गया। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि जब उससे दुष्कर्म किया गया वह सात माह की गर्भवती थी। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : लॉकअप के सामने महिला पुलिसकर्मी को वीडियो बनाना पड़ा भारी, सस्पेंड
-