Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Written by  Arvind Kumar -- November 11th 2019 11:47 AM -- Updated: November 11th 2019 12:23 PM
कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) तीर्थों की संगमस्थली कुरुक्षेत्र में गुरु पर्व तथा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में तैयारियां जोरों चल रही हैं। गुरुद्वारा तथा नगर के प्रमुख स्थानों को सजाया जा रहा है। जगह-जगह रंगीन रोशनियां, झंडे और फुलमालाएं लगाई जा रही हैं। [caption id="attachment_358596" align="aligncenter" width="700"]Kurukshetra 3 कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर[/caption] गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र के मैनेजर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष नगर कीर्तन के साथ सैंकड़ों स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर चलेंगे। जिनपर गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं लिखी होंगी। उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर को महान कीर्तन समागम होगा जिसमें दरबार साहिब से रागी जत्थे शामिल होंगे। [caption id="attachment_358597" align="aligncenter" width="700"]Kurukshetra 4 कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर[/caption]

इसी के साथ कुरुक्षेत्र में विशाल कवि दरबार होगा जिसमें विख्यात कवि भी अपनी कविताओं के माध्यम से संदेश देंगे। नगर कीर्तन में गतका पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।  यह भी पढ़ें : तो इतने वक्त में बन जाएगा राम मंदिर, नक्शा पहले से ही है तैयार ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...