Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सुरक्षा की हमे चिंता है...विवाद पर प्रियंका गांधी ने दी सफाई

Written by  Vinod Kumar -- January 10th 2022 02:28 PM
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सुरक्षा की हमे चिंता है...विवाद पर प्रियंका गांधी ने दी सफाई

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सुरक्षा की हमे चिंता है...विवाद पर प्रियंका गांधी ने दी सफाई

priyanka gandhi on pm modi security laps: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर काफी समय से विवाद जारी है। इस दौरान खबर सामने आई थी कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पीएम की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर प्रियंका गांधी को ब्रीफ किया है। इसके बाद बीजेपी ने सीएम चन्नी समेत कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। बीजेपी ने कहा था कि सीएम चन्नी किस आधार पर प्रियंका को इस मसले पर ब्रीफ कर रहे हैं। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी सफाई इस मसले पर दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमें उनकी चिंता है। पूरे देश को उनकी चिंता है। इसलिए मैने पंजाब के सीएम को फोन कर इस बारे में जानकारी ली थी। वहीं, प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने को लेकर कहा कि बीजेपी की सोशल मीडिया पर मशीनरी काफी मजबूत है। वो काफी दिनों से इस पर काम कर रहे हैं। मैं अखिलेश यादव के बयान से सहमत हूं कि बीजेपी को सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में मदद मिलेगी। [caption id="attachment_552726" align="alignnone" width="300"]Priyanka Gandhi pratigya rally UP Assembly Election 2022 Assembly Election up Congress प्रियंका गांधी कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली यूपी विधानसभा चुनाव  [/caption] चुनाव आयोग ने इस बार कोरोना की विकट परिस्थितयों के बीच चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर 15 जनवरी तक रोक लगाते हुए वर्चुअल माध्यम से चुनाव प्रचार की बात कही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी के लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमाए हुए हैं। Priyanka Gandhi


Top News view more...

Latest News view more...