Advertisment

UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार, कहा: मेरे सिवा कोई और दिखता है

author-image
Vinod Kumar
New Update
UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार, कहा: मेरे सिवा कोई और दिखता है
Advertisment
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और उससे पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जारी घमासान के बीच सीएम फेस को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के योगी आदित्यनाथ, सपा से अखिलेश, बसपा से मायावती सीएम उम्मीदवार हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर शुक्रवार को तस्वीर साफ हो गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया।
Advertisment
publive-image प्रियंका गांधी से जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने हंसते हुए इसका जवाब दिया और कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो मेरा ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है। publive-image चुनाव के बाद किसी दूसरी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो फिर देखेंगे। publive-image-
congress priyanka-gandhi up-congress hindi-news up-assembly-election-2022 assembly-election-2022
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment