Advertisment

यात्रियों को आज से झेलनी पड़ेगी परेशानी, हड़ताल पर गए पनबस के अस्थाई कर्मचारी

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
यात्रियों को आज से झेलनी पड़ेगी परेशानी, हड़ताल पर गए पनबस के अस्थाई कर्मचारी
Advertisment
चंडीगढ़। अपनी लंबित मांगों को लेकर पनबस के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय कॉल पर पूरे पंजाब के डिपो और बस-स्टैंड पर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किए जाने, वन रैंक, वन सैलरी दिए जाने, वर्करों पर लगाई कंडिशनों को खत्म करने, कर्जा मुक्त बसों को रोडवेज में मर्ज करने और पनबस के मुलाजिमों को भी रोडवेज में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
Advertisment
यह भी पढ़ेंपानी-पानी हुआ मुंबई, स्कूल-ऑफिस बंद, ट्रेनें रद्द, विमान सेवा पर भी असर इस हड़ताल की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना होगा। पंजाब के विभिन्न शहरों के लोगों को 2 से चार जुलाई तक प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ेगा। punbus 1 यात्रियों को आज से झेलनी पड़ेगी परेशानी, हड़ताल पर गए पनबस के अस्थाई कर्मचारी हालांकि पनबस प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए कुछ इंतजाम जरूर किए हैं लेकिन लगता नहीं है कि उससे यात्रियों को राहत मिल पाएगी। प्रशासन ने छुट्टी पर चल रहे स्थायी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया है। देखना होगा की पनबस प्रशासन इस हड़ताल से कैसे निपटता है।
-
punjab-roadways ptc-news-punjab punbus punjab-news-in-hindi employees-strike
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment