Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

"इक चरखा गली दे विच डालेया" जैसे मशहूर गीत के गायक सरदूल सिकंदर का निधन

Written by  Arvind Kumar -- February 24th 2021 12:56 PM -- Updated: February 24th 2021 01:51 PM

"इक चरखा गली दे विच डालेया" जैसे मशहूर गीत के गायक सरदूल सिकंदर का निधन

मोहाली। पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं। [caption id="attachment_477307" align="aligncenter" width="1280"]Punjabi Singer Sardool Sikander "इक चरखा गली दे विच डालेया" जैसे मशहूर गीत के गायक सरदूल सिकंदर का निधन[/caption] 60 वर्षीय सरदूल सिकंदर पंजाब के खन्ना शहर के रहने वाले थे। उनकी मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पंजाब के साथी गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। [caption id="attachment_477308" align="aligncenter" width="700"]Punjabi Singer Sardool Sikander "इक चरखा गली दे विच डालेया" जैसे मशहूर गीत के गायक सरदूल सिकंदर का निधन[/caption] जानकारी के मुताबिक सरदूल सिकंदर आवभगत के लिए जाने जाते थे। उनके घर पर कोई भी आता वो उसकी अच्छे से आवभगत करते। उन्होंने "इक चरखा गली दे विच डालेया" जैसे मशहूर गीत सहित कई पंजाबी गीत गाये हैं। यह भी पढ़ें- सेना भर्ती हुई रद्द, हजारों युवाओं का सपना टूटा यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- TGT इंग्लिश की भर्ती रद्द करना प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा Sardool Sikander Death : Punjabi singer Sardool Sikander Death at Fortis hospital in Mohali शोरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सरदूल सिकंदर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "महान पंजाबी पार्श्व गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से पंजाबी फिल्म और संगीत उद्योग को भारी नुकसान हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!"


Top News view more...

Latest News view more...