Advertisment

कुछ देर में अंबाला पहुंचेगा राफेल, सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवनयज्ञ

author-image
Arvind Kumar
New Update
कुछ देर में अंबाला पहुंचेगा राफेल, सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवनयज्ञ
Advertisment
अंबाला। (कृष्ण बाली) आधुनिक राफेल विमान अंबाला के लिए अपने सफर पर निकल चुके हैं। आज दोपहर तक राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पहुँचने की खबर सामने आ रही है। लेकिन राफेल के पहुँचने से पहले अंबाला की जनता राफेल की एक झलक पाने के इन्तजार में पलके बिझाये बैठी है। अंबाला में एयरफोर्स और जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं।
Advertisment
publive-imageलोगों का कहना है कि अंबाला में राफेल विमान के तैनात होने को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं और चीन के साथ जारी विवाद के बीच राफेल का अंबाला में पहुंचना सुरक्षा और दुश्मन को मुहतोड़ जवाब देने के नजरिये से भी महत्त्वपूर्ण है। वहीं राफेल के अंबाला पहुँचने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। Rafale Fighter Jets Coming To Ambala Airbase | Hindi News अंबाला में राफेल के स्वागत के लिए बाकायदा बैनर्स लगाएं गए हैं और पोस्टर्स के माध्यम से राफेल का वेलकम किया जा रहा है। राफेल के आने से हिंदुस्तान की ताकत बढ़ने जा रही है तो वहीं अंबाला के लिये भी यह क्षण गौरव से कम नही है। Rafale Fighter Jets Coming To Ambala Airbase | Hindi News अंबाला एयरबेस पर राफेल की तैनाती हो जाएगी। राफेल की अंबाला एयरबेस पर सफल लैंडिंग को लेकर हवनयज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान एंट्री टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की ओर से हवनयज्ञ करते हुए सफल लैंडिंग की कामना की गई। ---PTC NEWS----
ambala-airbase rafale-fighter-jets
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment