Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

सच बोलने पर मोदी सरकार ने मेरे पीछे लगा दी ईडी, हर जगह बीजेपी ने बैठा रखा है RSS का आदमी

Written by  Vinod Kumar -- August 05th 2022 10:39 AM
सच बोलने पर मोदी सरकार ने मेरे पीछे लगा दी ईडी, हर जगह बीजेपी ने बैठा रखा है RSS का आदमी

सच बोलने पर मोदी सरकार ने मेरे पीछे लगा दी ईडी, हर जगह बीजेपी ने बैठा रखा है RSS का आदमी

देशभर में बढ़ती मंहगाई-बरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाए जाने के खिलाफ आज बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन के तहत कांग्रेस राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेगी और प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव’ करेगी। विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं सिर्फ तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हैं। संसद में हम इसे लेकर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता। प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है। Amid Agnipath protests, Rahul Gandhi urges Cong workers not to celebrate his birthday राहुल गांधी ने कहा कि 70 साल का हमारा लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष इंस्टीट्यूशंस के बल पर लड़ता है। न्यापालिका और मीडिया के बल पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन आज ये सभी इंस्टीट्यूशन सरकार को समर्थन दे रहे हैं। हर इंस्टीट्यूशन में आरएसएस का आदमी बैठा है। आज देश में सरकारी संस्थाएं स्वतंत्र नहीं हैं। Rahul-Gandhi-being-questioned-in-money-laundering-case-4 राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्च बोलूंगा। महंगाई, बेरोजगारी का मसला उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी ने कहा, आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव, शहर में कहीं भी चले जाइए। लोग बता देंगे कि महंगाई है, लेकिन सरकार और वित्त मंत्री को ये नजर नहीं आती।


Top News view more...

Latest News view more...