Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

'राखी गढ़ी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, केंद्र ने दी सहमति

Written by  Arvind Kumar -- August 20th 2019 02:46 PM
'राखी गढ़ी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, केंद्र ने दी सहमति

'राखी गढ़ी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, केंद्र ने दी सहमति

नई दिल्ली। सिंधु घाटी सभ्यता के विश्व के प्राचीनतम पुरातात्त्विक स्थल 'राखी गढ़ी' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के संदर्भ में हरियाणा द्वारा किए गए प्रस्ताव पर केंद्र ने सहमति दी है। नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने 'राखी गढ़ी' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के समक्ष प्रस्ताव किया। [caption id="attachment_330713" align="aligncenter" width="700"]Tourism Minister 1 'राखी गढ़ी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, केंद्र ने दी सहमति[/caption] हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री ने सम्मेलन में कहा कि हरियाणा में स्थित महत्वपूर्ण पुरातात्त्विक स्थल 'राखी गढ़ी' सिंधु घाटी सभ्यता का विश्व का सबसे प्राचीन स्थल है। 'राखी गढ़ी' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्तर पर एक सेमिनार किया जाए। [caption id="attachment_330714" align="aligncenter" width="700"]Tourism Minister 2 'राखी गढ़ी' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, केंद्र ने दी सहमति[/caption] हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि सिंधु घाटी सभ्यता के विश्व के प्राचीनतम पुरातात्त्विक स्थल 'राखी गढ़ी' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सहमति दी है। यह भी पढ़ें7 दिन में मकान खाली करने को कहा तो तिलमिलाए नेता जी, दिया ये बयान उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित 'पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन' में विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों द्वारा उनके राज्यों में पर्यटन विकास की संभावनाओं के बारे में विववरण कर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से प्रताव किए गए। इसी क्रम में हरियाणा की ओर से भी विश्व के प्राचीनतम पुरातात्त्विक स्थल 'राखी गढी ' को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव किया गया। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...