Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे पॉजिटिव

Written by  Arvind Kumar -- May 06th 2021 09:40 AM -- Updated: May 06th 2021 09:46 AM
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे पॉजिटिव

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे पॉजिटिव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का वीरवार को निधन हो गया है। 20 अप्रैल को उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि चौधरी अजित सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। वे उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में शोक की लहर है। [caption id="attachment_495226" align="aligncenter" width="749"] राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे पॉजिटिव[/caption] उनकी गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। किसान आंदोलन को लेकर अजित सिंह काफी सक्रिय थे। अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी किसान आंदोलन के जरिए पश्चिमी यूपी में अपनी धाक जमाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। corona चौधरी अजित सिंह के निधन पर हरियाणा के बिजली, जेल व अक्षय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि किसान नेता, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। भगवान उनके परिजनों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।


Top News view more...

Latest News view more...